राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में वीबीजी-आरएमजी योजना पर जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित

राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में वीबीजी-आरएमजी योजना पर जिला स्तरीय पंच सम्मेलन आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई के सभागार में वीबीजी-आरएमजी (VBG-RMG) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े सभी हितधारकों को योजना के उद्देश्य, प्रावधान एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा ग्रामीण स्तर पर इसकी प्रभावी निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रतिभागियों को जागरूक करते हुए योजना के सफल संचालन में उनकी सक्रिय भूमिका पर बल दिया गया।

इस अवसर पर मा० विधायकगण, मा० जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS