जिलाधिकारी जालौन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी जालौन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, विभिन्न वार्डों, इमरजेंसी सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार व्यवस्था, खान-पान, दवाओं की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, समय पर दवाएं एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, व्यवस्थाओं में पारदर्शिता लाने एवं मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS