सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यालय में चलाया गया जागरूकता अभियान

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

जालौन : सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा थाना कुठौन्द क्षेत्रान्तर्गत कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज, शेखपुर बुजुर्ग में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। उन्हें हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने तथा गलत दिशा में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को यातायात संकेतों एवं ट्रैफिक लाइट का पालन करने तथा सड़क पार करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें और अपने परिजनों व समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS