स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार उरई में आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2026) समारोह की तैयारियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ बैठक कर समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान समारोह को भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, यातायात व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से भी सुझाव लिए गए तथा सभी से समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।