वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण

वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं का समाधान पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करें।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS