वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की सुनी गईं समस्याएं
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता के साथ समाधान किया जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनने एवं उनका शीघ्र समाधान करने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो रहा है।