जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपद कारागार उरई का किया निरीक्षण
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से जनपद कारागार उरई का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बंदियों के भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा गया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल प्रशासन को बंदियों के भोजन और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।