जालौन : प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

जालौन : जनपद में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय द्वारा प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर छात्रों एवं शिक्षकों से संवाद किया तथा पठन-पाठन की स्थिति का स्वयं परीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति, शिक्षण की गुणवत्ता, साफ-सफाई, किचिन एवं मिड डे मील व्यवस्था के साथ-साथ पूरे परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से पाठ्यक्रम संबंधी प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक स्थिति का आकलन भी किया।

निरीक्षण के दौरान पाई गई व्यवस्थाओं के आधार पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर वातावरण, नियमित उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS