जालौन : कुकुरगांव व पहाड़पुरा सहकारी समितियों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
जालौन : जनपद में किसानों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय द्वारा बहुद्देश्यीय सहकारी समिति कुकुरगांव एवं पहाड़पुरा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उर्वरक भंडारण, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों का गहन परीक्षण किया। साथ ही उपस्थित किसानों से संवाद कर वितरण की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को भी सुना।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी समितियों पर पर्याप्त उर्वरक स्टॉक सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों को निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता के साथ खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने देने के निर्देश दिए।