वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

वर्चुअल जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें, जिससे आमजन का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर बना रहे। इसके साथ ही उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए और कहा कि पुराने मामलों को भी शीघ्रता से निपटाया जाए।

वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से दूर-दराज क्षेत्रों के लोगों को भी अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिला, जिससे उनकी शिकायतों का त्वरित संज्ञान लिया जा सका। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जनसुनवाई को प्रभावी बनाएं और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को न्याय पाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS