29वीं अंतर्जनपदीय जोनल पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : रिजर्व पुलिस लाइन उरई में आयोजित 29वीं अंतर्जनपदीय जोनल पुलिस फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न जनपदों से आई टीमों ने प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रही। पुलिस अधीक्षक ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान करते हुए उनके खेल कौशल की सराहना की तथा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। पुलिस बल के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इससे कर्मियों में आपसी समन्वय एवं फिटनेस को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आयोजन के सफल समापन पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।