लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 सकुशल, निष्पक्ष व नकलविहीन संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क

लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 सकुशल, निष्पक्ष व नकलविहीन संपन्न कराने हेतु प्रशासन सतर्क

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा-2026 दिनांक 21.05.2026 को जनपद जालौन के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप सकुशल, निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय मॉनिटरिंग, प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग, परीक्षार्थियों की पहचान प्रक्रिया तथा परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न हो तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह से सुदृढ़ बनी रहे।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि नकल रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय प्रभावी ढंग से लागू किए जाएं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए।

इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं समय पर प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन की सतर्कता एवं सुदृढ़ व्यवस्थाओं के चलते जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS