जिला कारागार का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

जिला कारागार का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

उरई, जालौन : जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार उरई का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बंदियों के भोजन तथा स्वास्थ्य सेवाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जेल में बंद बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को परखा और रसोईघर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए जेल में तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने एवं किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेल की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार संचालित हों।

अधिकारियों ने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS