उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

जालौन, उरई। जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस/समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की द्वितीय पाली की लिखित परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा परीक्षा प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।

इस अवसर पर परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और परीक्षार्थियों को निर्धारित नियमों के अनुसार प्रवेश दिलाया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS