चैत्र नवरात्र पर जालौनी माता मंदिर की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

चैत्र नवरात्र पर जालौनी माता मंदिर की व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर क्षेत्राधिकारी जालौन व थाना कुठौन्द पुलिस बल के साथ जालौनी माता मंदिर का भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने संबंधित को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा पूरे नवरात्र पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए।

इस दौरान मंदिर परिसर में तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS