आरटीसी कोर्स की अंतिम परीक्षा का पुलिस अधीक्षक जालौन ने किया निरीक्षण, निष्पक्षता के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उरई में दिनांक 17.03.2026 से 25.03.2026 तक संचालित रिक्रूट आरक्षियों के आर.टी.सी. कोर्स के अंतर्गत विभिन्न विषयों की अंतिम परीक्षा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इंडोर परीक्षाएं पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाएं। साथ ही परीक्षा के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।