कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसपी जालौन ने सड़कों पर किया पैदल गश्त

कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसपी जालौन ने सड़कों पर किया पैदल गश्त

उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा जनपद में सुरक्षा, शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल के साथ कोतवाली उरई क्षेत्र में मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार एवं अन्य सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS