पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअली की जनसुनवाई
जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके। साथ ही, मामलों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।