उरई में स्वतंत्रदेव सिंह का जन्मदिन शिक्षा सेवा के रूप में मनाया, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री
शिक्षा सामग्री वितरण व सम्मान समारोह से बच्चों में उत्साह
उरई (जालौन)। शहर के लहारियापुरवा स्थित चेतराम जूनियर हाईस्कूल में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का जन्मदिन शिक्षा सेवा के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मंत्री की तस्वीर के समक्ष विद्यालय के प्रबंधक जयप्रकाश गौतम (पूर्व जिला पंचायत सदस्य, भारतीय जनता पार्टी) ने स्कूली बच्चों के साथ केक काटा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर और रजिस्टर सहित पाठ्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक जयप्रकाश गौतम ने उपस्थित बच्चों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विद्यालय में असहाय बच्चों को कम शुल्क पर शिक्षा दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है और उरई में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से बुंदेलखंड के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दोहरे, सुमित प्रताप, विनयन, सुख सिंह राजपूत, अनुभव दोहरे, विभा गौतम, प्रिंस दोहरे, ज्योति वर्मा, ममता श्रीवास, अनुज याज्ञिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
