भूमि विकास बैंक जालौन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल शाक्य का सम्मान

भूमि विकास बैंक जालौन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल शाक्य का सम्मान

उरई, जालौन : अखिल भारतीय कोली-कोरी समाज के तत्वावधान में भूमि विकास बैंक जालौन के अध्यक्ष पद पर राहुल शाक्य के निर्विरोध निर्वाचन के उपलक्ष्य में रविवार को ईशा वेंकट हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता रामप्रकाश मुखिया (मंडल अध्यक्ष, झांसी) ने की।

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि डॉ. अनुरागी ने कहा कि समाज की एकजुटता और सकारात्मक नेतृत्व से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष से जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल शाक्य ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य कामता प्रसाद वर्मा ने किया। अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश मुखिया, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद वर्मा, पन्नालाल वर्मा, मंशाराम शाक्यवार, शिवनंदन शाक्यवार, संजीव कुमार, दीपू वर्मा, राजकुमार वर्मा (एडवोकेट), जगदीश वर्मा, मनीष वर्मा (सभासद), कढ़ोरे वर्मा, भरतराम वर्मा, मान सिंह वर्मा, शिवम वर्मा, जितेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, रमेशचंद्र वर्मा, बलराम वर्मा, होरीलाल वर्मा, हर नारायण वर्मा, लालमन वर्मा, नरेंद्र वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा (शहजादपुरा), घनश्याम दास शाक्यवार, रूपनारायण वर्मा, परमलाल वर्मा, अनिल वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, प्रमोद वर्मा, लालाराम वर्मा, रामदास शर्मा, सुनील कुमार वर्मा, मनीष वर्मा सहित कोली/कोरी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS