थाना एट पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना एट पुलिस की बड़ी कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद जालौन में अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को एक और सफलता मिली है। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन व पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल नेतृत्व में थाना एट पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 02 जनवरी 2026 को थाना एट पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, वाहन चोरी व वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर विरासनी मोड़ ढाल के पास कस्बा एट से अभियुक्त हरगोविन्द रैकवार पुत्र अनिल कुमार, निवासी ग्राम विलायां, थाना एट, जनपद जालौन (उम्र करीब 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा नाजायज 315 बोर, एक जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक चोरी की मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर प्लस) बरामद की गई। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना एट पर मु0अ0सं0 01/2026 के अंतर्गत धारा 35 व 317(2) बीएनएसएस तथा 9/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी आस-पास के जनपदों एवं थानों से जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS