जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने को पुलिस की पैदल गश्त व चेकिंग अभियान
उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश। जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी (CO) एवं थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी (SHO/SO) द्वारा पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
पुलिस अधिकारियों ने जनमानस से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की तथा लोगों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। अभियान के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
