विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हुआ शुरू, जिला मुख्यालय पर शपथ ली, रैली भी निकाली

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हुआ शुरू, जिला मुख्यालय पर शपथ ली, रैली भी निकाली  31 अक्टूबर तक दो चरणों में चलेगा जागरूकता का अभियान  जालौन : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिले में मंगलवार से शुरू हो गया। जिला अस्पताल से विशेष संचारी नियंत्रण अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। इसे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला अस्पताल में मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय ने संचारी रोग नियंत्रण और जागरुकता की शपथ दिलाई। उन्होंने अभियान के दौरान लोगों मच्छरजनित बीमाारियों और स्वच्छता के प्रति जागरुकता करने की अपील की।     सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे। इसी मंशा को लेकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया है। जागरूकता की दृष्टि से रैली का आयोजन किया गया है। निश्चित ही इस अभियान से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता व जनसहभागिता पर जोर रहेगा| अभियान में आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य जिम्मेदारी सौपी गई है। उनके द्वारा घर घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान की जाएगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में निगरानी समितियों की अहम भूमिका होगी।    अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी संचारी रोग डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारंभ हो गया है,जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाएगी। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।    इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. अरविंद भूषण, प्रशासनिक अधिकारी उत्तम प्रकाश, डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ. अवनिता मिश्रा, यूनीसेफ के अमर सिंह, बायोलाजिस्ट भावना वर्मा, अरबन कोआर्डिनेटर संजीव कुमार चंदेरिया, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, सीडीपीओ विमलेश आर्या, डीपीएम डॉ. प्रेमप्रताप सिंह, संदीप गहोई, डॉ. ममता स्वर्णकार, लक्ष्मणदास बाबानी, सुरेश नागर, डॉ. कुलदीप सिंह,  सिद्धार्थ कुशवाहा,  आशुतोष वाजपेयी, मैत्रेय प्रभाकर, कुलदीप गुप्ता के अलावा शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चों, आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियां आदि मौजूद रहे। रैली विभिन्न मार्गों से होकर वापस जिला अस्पताल में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग नारे लगा रहे थे, हमने यह ठाना है, संचारी रोग मिटाना है। हर रविवार, मच्छर पर वार।    यह विभाग भी करेंगे मदद    संचारी रोग नियंत्रण अभियान में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां नगर पालिका,नगर पंचायत व जिला पंचायत राज विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग रहेगा।

31 अक्टूबर तक दो चरणों में चलेगा जागरूकता का अभियान

जालौन : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिले में मंगलवार से शुरू हो गया। जिला अस्पताल से विशेष संचारी नियंत्रण अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। इसे सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला अस्पताल में मुख्य विकास अधिकारी भीमजी उपाध्याय ने संचारी रोग नियंत्रण और जागरुकता की शपथ दिलाई। उन्होंने अभियान के दौरान लोगों मच्छरजनित बीमाारियों और स्वच्छता के प्रति जागरुकता करने की अपील की। 

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे। इसी मंशा को लेकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया है। जागरूकता की दृष्टि से रैली का आयोजन किया गया है। निश्चित ही इस अभियान से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता व जनसहभागिता पर जोर रहेगा| अभियान में आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य जिम्मेदारी सौपी गई है। उनके द्वारा घर घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान की जाएगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में निगरानी समितियों की अहम भूमिका होगी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी संचारी रोग डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारंभ हो गया है,जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर घर जाएगी। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।

इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉ. अरविंद भूषण, प्रशासनिक अधिकारी उत्तम प्रकाश, डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ. अवनिता मिश्रा, यूनीसेफ के अमर सिंह, बायोलाजिस्ट भावना वर्मा, अरबन कोआर्डिनेटर संजीव कुमार चंदेरिया, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, सीडीपीओ विमलेश आर्या, डीपीएम डॉ. प्रेमप्रताप सिंह, संदीप गहोई, डॉ. ममता स्वर्णकार, लक्ष्मणदास बाबानी, सुरेश नागर, डॉ. कुलदीप सिंह,  सिद्धार्थ कुशवाहा,  आशुतोष वाजपेयी, मैत्रेय प्रभाकर, कुलदीप गुप्ता के अलावा शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चों, आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियां आदि मौजूद रहे। रैली विभिन्न मार्गों से होकर वापस जिला अस्पताल में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग नारे लगा रहे थे, हमने यह ठाना है, संचारी रोग मिटाना है। हर रविवार, मच्छर पर वार।

यह विभाग भी करेंगे मदद

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां नगर पालिका,नगर पंचायत व जिला पंचायत राज विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS