सैन्य कार्य विभाग का विशेष अभियान 3.0

सैन्य कार्य विभाग का विशेष अभियान 3.0

देशभर के रक्षा प्रतिष्ठानों में विशेष अभियान 3.0 उत्साह और सम्पूर्ण भागीदारी के साथ चलाया जा रहा है। दूर-दराज और सीमावर्ती क्षेत्रों सहित देश भर में देश भर में तीनों सशस्त्र बलों की इकाइयों और संरचनाओं में अभियान संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। सितंबर 2023 के अंतिम पखवाड़े में अभियान की तैयारी के दौरान ही विभाग द्वारा इसके प्रत्येक आयाम के लिए  ठोस लक्ष्य निर्धारित किए गए थे।


02 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक के अपने कार्यान्वयन चरण के दौरान यह अभियान सामान्य स्वच्छता, बेहतर स्थान प्रबंधन, स्क्रैप के निपटान, पुराने रिकॉर्ड की छंटाई और उपलब्ध स्थान के सौंदर्यीकरण,कार्य स्थल और परिवेश को स्वच्छ बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। विशेष अभियान का एक और लक्ष्य सार्वजनिक शिकायतों, एमपी, पीएमओ और राज्य सरकार से संबंधित अपीलों और संसदीय आश्वासनों में लंबित मामलों को कम करना है।


इस संबंध में उच्चस्तर पर कई समन्वय बैठकें आयोजित की जा रही हैं और सभी अधिकारी अभियान के उद्देश्यों को पूर्ण संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। अभियान के पहले सप्ताह में कुल 2,63,859 फाइलों की समीक्षा की गई है, लगभग 3000 अभियान स्थलों की सफाई की गई है और समीक्षा के लिए 225 नियमों की पहचान की गई है। स्क्रैप निपटान से अब तक 13,15,00320 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। नियमित रूप से अभियान की प्रगति का आकलन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS