आजादी के अमृत महोत्सव में संस्कृति के विभिन्न स्वरूपों का होगा एकीकरण

आजादी के अमृत महोत्सव में संस्कृति के विभिन्न स्वरूपों का होगा एकीकरण

राज्यपाल श्री पटेल ने किया अमृत कलोत्सव का उद्घाटन


भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव माना जा रहा है। इसी क्रम में अमृत कलोत्सव 2022-23 में भारत की विविध और गौरवपूर्ण सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों का एकीकरण होगा। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल रंगश्री लिटिल बैले थिएटर ऑटीटोरियम में अमृत कलोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत उज्जवल भविष्य की दिशा में दृढ़ता से आगे कदम बढ़ा रहा है। अपने गौरवशाली इतिहास एवं उपलब्धियों का जश्न मनाने का यही सबसे आदर्श समय और अवसर है। किसी भी देश के उत्कर्ष के लिये आर्थिक, राजनीतिक और सामरिक विकास के साथ सांस्कृतिक समृद्धि भी जरूरी है, जिसमें देश की विविध कलाऍं अपना योगदान देती है। कला-संस्कृति मानवता का पाठ पढ़ाती है। सांस्कृतिक कलाएँ हमारे अंदर के उत्कृष्ट गुणों से हमारा साक्षात्कार कराती हैं।


राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि संगीत नाटक अकादमी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर पूरे देश में 75 कलोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसमें देश की सांस्कृतिक विविधता के दर्शन होंगे। यह गौरव की बात है कि चैन्नई एवं इंफाल के बाद भोपाल में यह कलोत्सव हो रहा है। मध्यप्रदेश सांस्कृति रूप से समृद्ध राज्य है, यहाँ लोक कलाओं से लेकर शास्त्रीय कलाओं की समृद्ध धरोहर है।


संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी ने संगीत नाटक अकादमी द्वारा मध्यप्रदेश में आयोजित अमृत कलोत्सव की जानकारी दी। अध्यक्ष संगीत नाटक अकादमी डॉ. संध्या पुरेचा ने संगीत नाटक अकादमी के अमृत महोत्सव के दौरान देश में किये जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।


कलोत्सव में देश से आये विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS