प्रधानमंत्री मोदी ने खान मंत्रालय के लिए 88 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए

प्रधानमंत्री मोदी ने खान मंत्रालय के लिए 88 नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए


नियुक्ति पत्रों को जारी किये जाने के पहले चरण में, 22 अक्टूबर, 2022 को खान मंत्रालय के 88 उम्मीदवारों को देश भर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित रोजगार मेलों में केंद्रीय/राज्य मंत्रियों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री ने भी इस रोजगार मेला कार्यक्रम में भाग लिया था। यह सभी रिक्त पदों को भरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


केंद्र सरकार में 10 लाख रिक्त पदों को भरने की प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप, केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जुलाई, 2022 से दिसंबर, 2023 तक मिशन मोड पर अपनी सभी रिक्तियों को भरने के लिए कहा गया है।


खान मंत्रालय में कुल 4673 रिक्तियां हैं, जिन्हें सीधी भर्ती के साथ-साथ पदोन्नति वर्ग से भरा जाना है। जुलाई, 2022 से इस भर्ती अभियान की शुरुआत करते हुए, मंत्रालय ने सितंबर, 2022 को समाप्त पहली तिमाही में 127 नियुक्ति पत्र पहले ही जारी कर दिए हैं।


अब द्विमासिक आधार पर एकीकृत डिजिटल निर्गम के माध्यम से केंद्रीय स्तर पर नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है।


इसके साथ ही भर्ती अभियान मिशन शुरू होने के बाद से खान मंत्रालय द्वारा कुल 215 नियुक्ति पत्र जारी किये गए हैं। मंत्रालय ने दिसंबर, 2023 तक सभी रिक्त पदों को भरने की कार्य योजना तैयार की है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS