उरई, कोंच : भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की दसवीं पुण्यतिथि कोरोना गाइडलाइन के चलते कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में मनाई

उरई, कोंच : भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की दसवीं पुण्यतिथि कोरोना गाइडलाइन के चलते कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में मनाई

उरई/कोंच : भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक महेंद्र सिंह टिकैत की दसवीं पुण्यतिथि कोरोना गाइडलाइन के चलते कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में मनाई। इस दौरान हवन आदि भी किए। भाकियू के जिलाध्यक्ष डॉ द्विजेंद्र सिंह के गांव बड़ागांव स्थित हनुमान मंदिर पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण किया और मंत्रोच्चारण के बीच हवन के बाद लोगों को फल वितरित किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के लिए महात्मा और मसीहा थे। उन्हीं की बदौलत किसानों को उनके कई हक मिले। आज सरकारें किसानों का उत्पीडऩ कर रही है। किसान विरोधी कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के हक के लिए भाकियू सदैव संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान चंद्रमोहन निरंजन, महेंद्र सिंह भाटिया, जाहर सिंह, गोविंद सिंह, हरिमोहन, विजय सिंह, अमृत सिंह, रामकिशुन महाते आदि मौजूद रहे। (संवाद)

कोंच में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 10वीं पुण्यतिथि पर भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कोंच क्षेत्र के ग्राम कैंथी में भाकियू के तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण के चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए किसानों ने टिकैत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने आखिरी शब्दों में बदहाल किसानों का जिक्र करते हुए कहा था किए हम ऐसे समय में बिस्तर पर पड़े हुए हैं जब देश का किसान बदहाल व असहाय नजर आ रहा है। इसलिये अब किसानों को एकजुट होकर अपने हक की लड़ाई लडऩी होगी। कार्यक्रम में डॉ केदारनाथ सिमिरिया, श्यामसुंदर, डॉ पीडी पचीपुरा, कर्णवीर दिरावटी आदि रहे।

उरई : हिंदुस्तान यूनीलीवर इंपलाइज यूनियन की वर्चुअल बैठक अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रबंधन पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया गया। यूनियन के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने कहा कि प्रबंधन समझौते से मुकर रहा है। उन्होंने कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। इस दौरान शिवशंकर तिवारी, रामदेव पाल, रामगोपाल, विनय सोनकर, ब्रजेश कुशवाहा, अवधेश पाल, तरुण, राजबहादुर, जितेंद्र, बाबूलाल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS