पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने किया कोतवाली जालौन का वार्षिक निरीक्षण, चौकीदारों को टॉर्च, शॉल और कंबल वितरित कर बढ़ाया उत्साह

पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने किया कोतवाली जालौन का वार्षिक निरीक्षण, चौकीदारों को टॉर्च, शॉल और कंबल वितरित कर बढ़ाया उत्साह

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करने तथा आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 27 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत द्वारा कोतवाली जालौन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ श्री अम्बुज यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जालौन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस (CCTNS) कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात एवं मालखाने का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही थाने में दाखिल जब्त एवं सीजशुदा वाहनों की स्थिति का जायजा लिया और माल मुकदमाती वाहनों के नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए सभी प्रविष्टियों को समय से अद्यावधिक रखने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

वार्षिक निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं आमजनमानस के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर पुलिसिंग से जुड़े विषयों पर संवाद किया। आगामी चुनाव के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अराजक एवं अवांछनीय तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

ग्राम चौकीदारों को टॉर्च, शॉल और कंबल वितरित कर किया प्रोत्साहित

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों की गतिविधियों की जानकारी ली। शीत ऋतु को देखते हुए रात्रि गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ग्राम चौकीदारों को टॉर्च एवं शॉल प्रदान किए गए।

इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल के सहयोग से ग्राम चौकीदारों को कंबल वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने और पुलिस को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया।

इस वार्षिक निरीक्षण के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, बेहतर जनसंवाद, प्रभावी कानून-व्यवस्था एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS