नवरात्रि और दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारियों ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा पर्व के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जालौन पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
गश्त के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों, दुर्गा पूजा पंडालों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण किया गया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों एवं आमजन से संवाद कर उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। साथ ही, त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
जालौन पुलिस द्वारा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।