अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : पुलिस लाइन्स सभागार उरई में पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों और अभियोजन अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था और अपराध की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से क्षेत्र में अपराधों की स्थिति, अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई और लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक में निरोधात्मक कार्रवाई, बीट पुलिसिंग, मिशन शक्ति, ऑपरेशन त्रिनेत्र सहित अन्य चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियानों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करें, जनता से बेहतर संवाद बनाए रखें और छोटी से छोटी शिकायत को भी गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें। सभी अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS