जालौन : वर्चुअल जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता के साथ समाधान किया जाना आवश्यक है, जिससे आमजन का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।