उरई : जिला कारागार में औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश

जिला कारागार में औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : जिला कारागार में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, स्वच्छता, भोजन व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं का गहन निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने बैरकों, रसोईघर एवं चिकित्सालय का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कारागार की व्यवस्थाएं शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित रहनी चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS