जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं जनकेंद्रित बनाने की दिशा में जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय ने जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में व्यापक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, पूर्ण टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने तथा उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने, आभा आईडी के व्यापक पंजीकरण तथा टीबी एवं कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रमों में राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में डेटा को समयबद्ध रूप से अपडेट करें तथा योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और आमजन को बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS