उरई : मुख्यमंत्री योगी ने विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उरई में आयोजित जनसभा के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ तथा कार्यान्वयन की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने तथा योजनाओं के पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।