उरई : मुख्यमंत्री योगी की विशाल जनसभा, ₹1273.96 करोड़ की 374 विकास परियोजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उरई में दी ₹1273.96 करोड़ की 374 विकास परियोजनाओं की सौगात
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उरई, जनपद जालौन में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान जनपदवासियों को बड़ी विकासात्मक सौगात प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कुल ₹1273.96 करोड़ की लागत से 374 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया, जिनमें 216 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 158 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास की चाबी, सोलर रूफटॉप, कृषि यंत्र, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य आवश्यक सहायता सामग्री वितरित की। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में ₹13.14 करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए, ताकि आम जनता को उनका सीधा लाभ मिल सके।