पुलिस लाइन उरई में उच्चाधिकारियों ने की समीक्षा गोष्ठी, साइबर अपराध व कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर
उरई, जालौन : अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, महोदया श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी, श्री आकाश कुलहरि द्वारा पुलिस अधीक्षक जनपद जालौन के साथ पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान साइबर अपराध, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, लंबित विवेचनाओं, प्रभावी अभियोजन तथा अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्यवाहियों सहित विभिन्न पुलिसिंग विषयों पर विस्तार से चर्चा कर समीक्षा की गई।
गोष्ठी में विशेष रूप से साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित अनावरण पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। साथ ही जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, संवेदनशील प्रकरणों में गंभीरता से कार्यवाही तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
उच्चाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके। इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के कल्याण, अनुशासन, प्रशिक्षण एवं कार्यक्षमता को बढ़ाने पर भी विशेष बल दिया गया।
गोष्ठी के दौरान उपस्थित अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए गए, ताकि पुलिस की छवि और जनविश्वास दोनों मजबूत हो सकें।