अप्रैल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, जागरूकता रैली को हरी झंडी

अप्रैल में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, जागरूकता रैली को हरी झंडी

उरई, जालौन । उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद में अप्रैल माह के दौरान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत कर दी गई। इस अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे आमजन को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया जा सके।

यह अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा, जबकि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ‘दस्तक अभियान’ के अंतर्गत स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। इस दौरान संचारी रोगों की रोकथाम, लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अभियान के दौरान स्वच्छता, सतर्कता और जनसहभागिता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, जलभराव न होने दें और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें, ताकि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS