जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उरई, जालौन । जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय द्वारा अपने कार्यालय में प्रातः 10 बजे से जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि प्राप्त समस्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाए तथा फरियादियों को संतुष्ट करते हुए उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जाए।