आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

उरई, जालौन : जनपद जालौन की थाना कोटरा पुलिस ने आईपीएल मैच के दौरान बड़े स्तर पर संचालित हो रहे ऑनलाइन सट्टा/जुआ के संगठित नेटवर्क का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से सक्रिय रूप से शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे थे।

पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार चला रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना कोटरा पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की, जहां मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त किए जा रहे पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 37,470 रुपये नकद भी बरामद किए हैं, जो सट्टे की धनराशि बताई जा रही है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं आमजन ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS