होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 परीक्षा को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण

होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 परीक्षा को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए और पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए।

पुलिस महानिरीक्षक ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए, ताकि नकल या अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके। साथ ही, उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कहा।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी संयुक्त रूप से परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुनिश्चित किया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS