पेट्रोल-डीजल आपूर्ति को लेकर कलैक्ट्रेट सभागार में बैठक, नियमित आपूर्ति के निर्देश
जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा कलैक्ट्रेट सभागार उरई में पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति सम्बन्धी बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जनपद में पेट्रोल व डीजल की उपलब्धता की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है तथा किसी प्रकार की कमी नहीं है।
जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा सभी पेट्रोल पंप एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित आपूर्ति बनाए रखें और किसी भी स्थिति में वितरण व्यवस्था बाधित न होने दें।
साथ ही आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ही ईंधन का उपयोग करें।