पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, आपूर्ति व्यवस्था का लिया गया जायजा

पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, आपूर्ति व्यवस्था का लिया गया जायजा

जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से शहर के कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर तेल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टरों की गहन जांच की तथा पंप संचालकों से दैनिक आपूर्ति और बिक्री की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि कहीं भी कृत्रिम कमी या अनियमितता न हो।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही है। आमजन को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

अधिकारियों ने जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि यदि कोई भी व्यक्ति जमाखोरी या कृत्रिम कमी उत्पन्न करने का प्रयास करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS