चौकीदारों के साथ संवाद कर प्रशासन ने बढ़ाया उत्साह, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

चौकीदारों के साथ संवाद कर प्रशासन ने बढ़ाया उत्साह, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई में चौकीदारों को साइकिल, टार्च व साफा वितरित किया गया ।

उरई, जालौन । जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा चौकीदारों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान चौकीदारों को सम्मानित भी किया गया, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।

चौकीदारों ने प्रशासन द्वारा मिले इस सम्मान और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक जिम्मेदार बनाता है तथा बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चौकीदारों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अधिकारियों ने चौकीदारों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के संवाद और सहयोग के माध्यम से सुरक्षा तंत्र को और प्रभावी बनाया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS