परमाणु ऊर्जा उत्पादन

परमाणु ऊर्जा उत्पादन

वर्तमान में देश में उत्पादित कुल बिजली में परमाणु ऊर्जा का योगदान लगभग 3 प्रतिशत है। वर्ष 2024-25 में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों द्वारा 56681 मिलियन यूनिट (एमयू) बिजली का उत्पादन किया गया।

सरकार घरेलू उत्पादन और विविध स्रोतों से आयात बढ़ाकर परमाणु ईंधन स्रोतों को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। सरकार ने 2047 तक 100 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता तक पहुंचने के लक्ष्य के साथ एक महत्वाकांक्षी परमाणु ऊर्जा मिशन की घोषणा की है। इस संबंध में, सरकार ने परमाणु ऊर्जा में सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर भागीदारी को सक्षम करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं आरंभ की हैं। सरकार ने एसएमआर और नई उन्नत प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान एवं विकास को सक्षम करने के उपायों की भी घोषणा की है। विकास के तहत विद्यमान और नई उन्नत प्रौद्योगिकियों पर आधारित रिएक्टरों को तैनात करके लक्ष्य हासिल करने की योजना है। वर्तमान में, देश में संस्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता में 24 रिएक्टर शामिल हैं जिनकी कुल क्षमता 8780 मेगावाट (विस्तारित शटडाउन के तहत आरएपीएस-1 (100 मेगावाट) को छोड़कर) है। इसके क्रमिक रूप से पूरा होने पर, वर्ष 2031-32 तक संस्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 22380 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS