नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा से भेंट की

नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा से भेंट की  मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई देने का सिलसिला जारी    भोपाल : नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित नव नियुक्त विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भी नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई दी। नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव निर्वाचित विधानसभा सदस्य श्री एंदल सिंह कंसाना और श्री उमाकांत शर्मा ने सौजन्य भेंटकर स्वागत किया।    नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उज्जैन, भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उनके निवास विंध्य कोठी पर बड़ी संख्या में आम जनों ने भेंट कर स्वागत किया। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निवास पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।

नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा से भेंट की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई देने का सिलसिला जारी


भोपाल : नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित नव नियुक्त विधान सभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भी नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बधाई दी। नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव निर्वाचित विधानसभा सदस्य श्री एंदल सिंह कंसाना और श्री उमाकांत शर्मा ने सौजन्य भेंटकर स्वागत किया।


नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उज्जैन, भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और जनसामान्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उनके निवास विंध्य कोठी पर बड़ी संख्या में आम जनों ने भेंट कर स्वागत किया। नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निवास पर पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS