लिवर शरीर का पावर हाउस, इसका ख्याल रखें

विश्व लिवर डे (19 अप्रैल) पर विशेष  लिवर शरीर का पावर हाउस, इसका ख्याल रखें  जालौन : लिवर को मानव शरीर का पावर हाउस माना जाता है। यदि पावर हाउस ही ठीक नहीं रहेगा तो व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां घेर लेती है। लिवर की देखभाल करने के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनडी शर्मा का|    उन्होंने बताया कि लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में एक है। बदलती जीवनशैली और खराब खाने पीने की आदतों के कारण व्यक्ति लिवर की समस्या का शिकार हो रहा है। लिवर कमजोर होने से वह ठीक से काम नहीं करता है और जिसकी वजह से व्यक्ति फैटी लिवर, लिव रइंफेक्शन और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का शिकार हो जाता है।    अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह बताते है कि पेट के दाहिने और उपरी हिस्से में लिवर मौजूद होता है। शरीर में जाने वाले भोजन को पचाने में भी लिवर की अहम भूमिका होती है। लिवर खराब होने से व्यक्ति की कार्यक्षमता पर बहुत बड़ा असर होता है। लिवर का मुख्य काम कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन का व्यवस्थित करना होता है। लिवर में ग्लूकोज का भंडार होता है। वह शुगर की कमी को दूर करता है। लिवर में समस्याओं के कारण व्यक्ति धीरे-धीरे कई तरह की शारीरिक बीमारियों का शिकार होने लगता है। लिवर संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए सबसे पहले खानपान की आदतों में सुधार करना होगा। साथ ही योगाभ्यास का सहारा लेकर भी लिवर सम्बन्धी बीमारियों से दूर हो सकते हैं।    जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अविनेश कुमार का कहना है कि लिवर इन्फेक्शन की शुरुआत में आपको पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं होती है। जो धीरे धीरे बढ़ती है। अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन और बहुत अधिक तेल-मसाले वाले भोजन का सेवन करने से भी लिवर सम्बन्धी समस्या हो सकती है।     जिला अस्पताल में एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक हुई  लिवर संबंधी जांचों में 3580 की जांच में 79 को हेपेटाइटिस बी निकला। जबकि 2588 जांचों में हेपेटाइटिस सी निकला। लिवर संबंधी बीमारियों में हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई भी बीमारी शामिल है।    लिवर सम्बन्धी समस्या  -	लिवर इन्फेक्शन होने पर शुरुआत में पेट में लगातार दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। पीलिया की समस्या बार-बार हो सकती है।  -	लिवर इन्फेक्शन की समस्या में स्किन पर खुजली और रैशेज सबसे कॉमन हैं। हालांकि स्किन पर रैशेज और खुजली कई कारणों से हो सकते हैं।   -	पेशाब के रंग में बदलाव होना भी लिवर में खराबी का संकेत माना जाता है।   -	लिवर इन्फेक्शन होने पर आपको भूख कम लगती है और खाने का मन नहीं करता है। उल्टी और मतली की समस्या भी लिवर में संक्रमण होने का संकेत है।    लिवर इन्फेक्शन से बचने के उपाय  -	शराब का सेवन न करें  -	वजन संतुलित रखने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने  -	कम वसा (फैट) और कम चीनी (शुगर) वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने  -	हेपेटाइटिस ए और बी की वैक्सीन लगवाएं  -	हानिकारक दवाओं और ड्रग्स के सेवन से बचें

विश्व लिवर डे (19 अप्रैल) पर विशेष

लिवर शरीर का पावर हाउस, इसका ख्याल रखें

जालौन : लिवर को मानव शरीर का पावर हाउस माना जाता है। यदि पावर हाउस ही ठीक नहीं रहेगा तो व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां घेर लेती है। लिवर की देखभाल करने के लिए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। यह कहना है मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनडी शर्मा का|


उन्होंने बताया कि लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में एक है। बदलती जीवनशैली और खराब खाने पीने की आदतों के कारण व्यक्ति लिवर की समस्या का शिकार हो रहा है। लिवर कमजोर होने से वह ठीक से काम नहीं करता है और जिसकी वजह से व्यक्ति फैटी लिवर, लिव रइंफेक्शन और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों का शिकार हो जाता है।


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह बताते है कि पेट के दाहिने और उपरी हिस्से में लिवर मौजूद होता है। शरीर में जाने वाले भोजन को पचाने में भी लिवर की अहम भूमिका होती है। लिवर खराब होने से व्यक्ति की कार्यक्षमता पर बहुत बड़ा असर होता है। लिवर का मुख्य काम कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन का व्यवस्थित करना होता है। लिवर में ग्लूकोज का भंडार होता है। वह शुगर की कमी को दूर करता है। लिवर में समस्याओं के कारण व्यक्ति धीरे-धीरे कई तरह की शारीरिक बीमारियों का शिकार होने लगता है। लिवर संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए सबसे पहले खानपान की आदतों में सुधार करना होगा। साथ ही योगाभ्यास का सहारा लेकर भी लिवर सम्बन्धी बीमारियों से दूर हो सकते हैं।


जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अविनेश कुमार का कहना है कि लिवर इन्फेक्शन की शुरुआत में आपको पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं होती है। जो धीरे धीरे बढ़ती है। अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन और बहुत अधिक तेल-मसाले वाले भोजन का सेवन करने से भी लिवर सम्बन्धी समस्या हो सकती है। 


जिला अस्पताल में एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक हुई  लिवर संबंधी जांचों में 3580 की जांच में 79 को हेपेटाइटिस बी निकला। जबकि 2588 जांचों में हेपेटाइटिस सी निकला। लिवर संबंधी बीमारियों में हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई भी बीमारी शामिल है।


लिवर सम्बन्धी समस्या

- लिवर इन्फेक्शन होने पर शुरुआत में पेट में लगातार दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। पीलिया की समस्या बार-बार हो सकती है।

- लिवर इन्फेक्शन की समस्या में स्किन पर खुजली और रैशेज सबसे कॉमन हैं। हालांकि स्किन पर रैशेज और खुजली कई कारणों से हो सकते हैं। 

- पेशाब के रंग में बदलाव होना भी लिवर में खराबी का संकेत माना जाता है। 

- लिवर इन्फेक्शन होने पर आपको भूख कम लगती है और खाने का मन नहीं करता है। उल्टी और मतली की समस्या भी लिवर में संक्रमण होने का संकेत है।


लिवर इन्फेक्शन से बचने के उपाय

- शराब का सेवन न करें

- वजन संतुलित रखने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने

- कम वसा (फैट) और कम चीनी (शुगर) वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने

- हेपेटाइटिस ए और बी की वैक्सीन लगवाएं

- हानिकारक दवाओं और ड्रग्स के सेवन से बचें

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS