जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हुआ शुरू

जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हुआ शुरू जिला मुख्यालय पर शपथ ली, रैली भी निकाली  30 अप्रैल तक चलेगा जागरूकता का अभियान  जालौन : जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। जिला अस्पताल से सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान की शुरुआत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनडी शर्मा की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम हुए। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई।  सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे। इसी मंशा को लेकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया है। जागरूकता की दृष्टि से रैली का आयोजन किया गया है। निश्चित ही इस अभियान से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता व जनसहभागिता पर जोर रहेगा| अभियान में आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य जिम्मेदारी सौपी गई है। उनके द्वारा घर घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान की जाएगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में निगरानी समितियों की अहम भूमिका होगी।    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि जिले में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारंभ हो गया है,जो 01 से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर घर जाएगी। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।    जिला मलेरिया अधिकारी डा. जीएस स्वर्णकार ने बताया कि अभियान के दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में मलेरिया के दो और डेंगू के 88 केस आए हैं। जबकि इस साल 31 मार्च 2023 तक डेंगू और मलेरिया का कोई केस नहीं आया है।  इस दौरान अपर ​मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद भूषण, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अविनेश कुमार, सहायक मलेरिया अधिकारी अजब सिंह, बायोलाजिस्ट भावना वर्मा, सुरेश नागर, कुलदीप गुप्ता के अलावा शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चों, आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियां आदि मौजूद रहे। रैली विभिन्न मार्गों से होकर वापस जिला अस्पताल में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग नारे लगा रहे थे, हमने यह ठाना है, संचारी रोग ​मिटाना है। बाद में रैली में शामिल प्रतिभागियों को स्वल्पाहार बांटा गया।    ग्यारह विभाग भी करेंगे मदद    जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां नगर पालिका,नगर पंचायत व जिला पंचायत राज विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग रहेगा।

जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान हुआ शुरू जिला मुख्यालय पर शपथ ली, रैली भी निकाली

30 अप्रैल तक चलेगा जागरूकता का अभियान

जालौन : जनपद में शनिवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हुआ। जिला अस्पताल से सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान की शुरुआत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनडी शर्मा की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रम हुए। इस मौके पर जिला मुख्यालय पर संचारी रोग के नियंत्रण के लिए शपथ भी ली गई।

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि सरकार चाहती है कि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे। इसी मंशा को लेकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया गया है। जागरूकता की दृष्टि से रैली का आयोजन किया गया है। निश्चित ही इस अभियान से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनजागरूकता व जनसहभागिता पर जोर रहेगा| अभियान में आशा व आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य जिम्मेदारी सौपी गई है। उनके द्वारा घर घर भ्रमण कर विभिन्न रोगों के नियंत्रण एवं उपचार की जानकारी प्रदान की जाएगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में निगरानी समितियों की अहम भूमिका होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि जिले में विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान का शुभारंभ हो गया है,जो 01 से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता और एएनएम घर घर जाएगी। अभियान के दौरान बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले व्यक्ति के बारे में घर-घर जाकर पूछताछ की जाएगी। लक्षण मिलने पर चिह्नित कर उन्हें अस्पताल भेजा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क एंबुलेंस की सेवा भी उपलब्ध रहेगी। लक्षण मिलने वाले व्यक्ति का पूरा नाम पता और मोबाइल नंबर सहित पूरा विवरण एएनएम के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय तक भेजा जाएगा।

जिला मलेरिया अधिकारी डा. जीएस स्वर्णकार ने बताया कि अभियान के दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में मलेरिया के दो और डेंगू के 88 केस आए हैं। जबकि इस साल 31 मार्च 2023 तक डेंगू और मलेरिया का कोई केस नहीं आया है।

इस दौरान अपर ​मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अरविंद भूषण, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ अविनेश कुमार, सहायक मलेरिया अधिकारी अजब सिंह, बायोलाजिस्ट भावना वर्मा, सुरेश नागर, कुलदीप गुप्ता के अलावा शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चों, आंगनबाड़़ी कार्यकत्रियां आदि मौजूद रहे। रैली विभिन्न मार्गों से होकर वापस जिला अस्पताल में आकर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग नारे लगा रहे थे, हमने यह ठाना है, संचारी रोग ​मिटाना है। बाद में रैली में शामिल प्रतिभागियों को स्वल्पाहार बांटा गया।

ग्यारह विभाग भी करेंगे मदद

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना और उद्यान विभाग की सहभागिता रहेगी। सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। जहां भी मच्छर पनपने की संभावना होगी। वहां नगर पालिका,नगर पंचायत व जिला पंचायत राज विभाग द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS