जालौन: रामपुरा ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न

जालौन: रामपुरा ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न  Jalaun: Swearing-in ceremony of Rampura block chief concluded with pomp

जालौन: रामपुरा ब्लॉक प्रमुख का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न
रिपोर्ट :- विजय द्विवेदी

रामपुरा, जालौन : क्षेत्र पंचायत रामपुरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुख) अजीत सिंह सेंगर का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।

 विकासखंड रामपुरा परिसर में आज नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि घनश्याम अनुरागी अध्यक्ष जिला पंचायत, रामेंद्र सिंह 'बना जी' जिलाध्यक्ष भाजपा,  क्षेत्रीय विधायक मूलचंद सिंह निरंजन की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी माधौगढ़ शालिगराम ने ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर एवं समस्त क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी सदस्यों) को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने कहा कि विकासखंड रामपुरा जिला मुख्यालय से सबसे दूर एवं पिछड़ा इलाका है इसके विकास के लिए जो भी किया जा सकता है वह सब किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ने सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का विवरण देते हुए कहा कि अब गांव से लेकर जिला प्रदेश और केंद्र तक भाजपा की सरकार है जो भी कार्य अधूरे बचे हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा।  जिला अध्यक्ष रामेंद्र सिंह "बना जी" ने पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अपूर्व जीत पर जनपद वासियों क्षेत्र वासियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। अजीत सिंह सेंगर ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित जन समुदाय के बीच संकल्प लिया वह बिना राग द्वेष के विकास खंड क्षेत्र रामपुरा का विकास करेंगे एवं समस्याओं का निस्तारण करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आवश्यकता के आधार पर उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में विकास कराने का समुचित अवसर प्रदान किया जाएगा।

उक्त अवसर पर संतराम सिंह सेंगर पूर्व विधायक,केशव सिंह सेंगर पूर्व विधायक, शैलेंद्र सिंह राजावत चेयरमैन रामपुरा,दिलीप दुवे जिला महामंत्री, रविन्द्र सिंह सेंगर जिला महामंत्री,विवेक कुशवाहा, अरविंद सिंह चौहान, नागेन्द्र गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष, बटेश्वर पाल जिला उपाध्यक्ष, राजा सुकृत शाह जू देव, , भाजपा रामपुरा मंडल के अध्यक्ष प्रमोद कठेरिया, अमित बादल मंडल अध्यक्ष बंगरा, शत्रुघन सिंह सेंगर मंडल अध्यक्ष माधौगढ़, एस के सिंह,  विजय द्विवेदी महामंत्री, शिव कुमार सिंह गौर महामंत्री , देवेन्द्र सिंह सेंगर सल्लू मंडल मंत्री , नरेंद्र सिंह सेंगर उपाध्यक्ष, एसएचओ रामपुरा इंस्पेक्टर जेपी पाल, प्रमोद सिंह सेंगर,महेश सिंह हुकुमपुरा , बबलू डिकौली, रामलखन औदीच्य बीडीसी सदस्य, उमंग सिंह सेंगर पवन सीरोठिया एडवोकेट सहित समस्त क्षेत्र पंचायत उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेश सिंह राजावत विधायक प्रतिनिधि ने किया। खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी के प्रवन्धन में शपथग्रहण समारोह की भव्यता बर्णनीय रही।



एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS