जालौन: मुख्यमंत्री योगी ने कालपी में यमुना नदी में 2 युवकों के डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

जालौन: मुख्यमंत्री योगी ने कालपी में यमुना नदी में 2 युवकों के डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील कालपी, जनपद जालौन में यमुना नदी में 02 युवकों के डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

घटना में बचाए गए 03 युवकों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ: 11 जून, 2021 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने तहसील कालपी, जनपद जालौन में यमुना नदी में 02 युवकों के डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी ने अधिकारियों को दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना में बचाए गए 03 युवकों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था के प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।

ज्ञातव्य है कि राहत आयुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज तहसील कालपी, जनपद जालौन में यमुना नदी में 05 युवकों के डूबने की घटना संज्ञान में आयी, जिसमें 02 युवकों की डूबने से मृत्यु हो गयी तथा 03 युवकों को बचाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS