पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस कार्यालय में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस कार्यालय में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार – अनिल कुमार प्रभाकर

उरई, जालौन : आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन श्री सुरेश चन्द्र रावत ने पुलिस कार्यालय परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दूरभाष तथा पत्राचार के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि मौके पर जांच कर वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जाए, जिससे फरियादियों को न्याय मिल सके और वे कार्रवाई से संतुष्ट हों।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देश दिए कि थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित के साथ मानवीय एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों पर त्वरित विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जनपद जालौन पुलिस आमजन की सुरक्षा, संरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Journalist Anil Prabhakar

Editor UPVIRAL24 NEWS